बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
08-Jun-2020 07:22 PM
PATNA : बिहार के जिलों में तैनात ट्रेजरी ऑफिसर को अब अतिरिक्त प्रभार नहीं दिया जायेगा. सरकार ने सभी जिलों के डीएम को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने इस संबंध में सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि वह किसी भी कीमत पर कोषागार पदाधिकारी को किसी अन्य कार्यालय के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के रूप में प्रभार नहीं दे.
वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने इस पत्र में बताया कि उन्हें ऐसी सूचना मिली है कि डीएम कोषागार पदाधिकारियों को समाहरणालय के अन्य शाखाओं में जिम्मेदारी सौंप रहे हैं. उन्होंने कहा कि विशेषकर निकासी और व्ययन पदाधिकारी के रूप में सीएफएमएस में विपत्र तैयार करने, अनुमोदित करने और कोषागार से विपत्र समर्पित करने का कार्य दिया जा रहा है. अधिकारियों के इस फैसले से हितों की टकराव की स्थिति उत्पन्न होगी.
सरकार ने यह निर्देश दिया है कि किसी भी कीमत पर कोषागार पदाधिकारी को किसी अन्य कार्यालय के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के रूप में प्रभार नहीं दे. यदि आवश्यक परिस्थिति में कार्य दिया जा रहा है तो ऐसी स्थिति में निकासी एवं व्ययन कार्यालयों में विपत्रादि की तैयारी करने का काम इनसे नहीं कराया जायेगा.
