हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
30-Aug-2022 09:28 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: बिहार के सरकारी स्कूल के कई कारनामें आपने सुने होंगे। लेकिन इस बार औरंगाबाद जिले में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने तीन नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी की है। मामला मदनपुर थाना क्षेत्र अंजनवां गांव के मध्य विद्यालय का है। इस मामले मे स्कूल के हेडमास्टर के ऊपर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
आरोपी हेडमास्टर का नाम सत्येंद्र पासवान है, जो मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावां गांव का रहने वाला है। इस मामले में मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि यह मामला 25 अगस्त का है। इसको लेकर पीड़ित नाबालिग लड़कियों के पिता ने थाने मे लिखित शिकायत की है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि अंजनवां सरकारी स्कूल के हेडमास्टर सत्येंद्र पासवान उनकी नाबालिग बच्चियों को बहला फुसलाकर सरस्वती मुहल्ला स्थित अपने किराये के रूम मे ले गया। इस दौरान उसने बच्चियों को डरा धमकार उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब बच्चियों ने विरोध किया तो चुप रहने की धमकी दी। बच्चियों इसकी शिकायत अपने घर के परिजनों से की। इसके बाद परिजनों ने मामले की सच्चाई को जानकर मदनपुर थाने मे शिकायत दर्ज करवाई है।
दर्ज शिकायत के आधार पर मदनपुर थाना कांड संख्या -445/22 के तहत पोस्को एक्ट -2012 के अंतर्गत आरोपी हेडमास्टर के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई तेज कर दी गयी है।आरोपी हेडमास्टर अपने घर से फरार है। इधर विद्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने घंटों विद्यालय में आरोपी शिक्षक को पकड़ने के लिए प्रदर्शन किया है।