ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / बिहार सरकार के मंत्री का विवादित बयान, आलोक मेहता बोले ... अंग्रेजो के...

बिहार सरकार के मंत्री का विवादित बयान, आलोक मेहता बोले ... अंग्रेजो के दलाल थे 10% आरक्षण वाले लोग, घंटी बजाना था काम

22-Jan-2023 08:34 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार की राजनीति में इन दिनों विवादित बयानबाजी का एक दौर साथ चल पड़ा है। अब इसमें एक नया नाम बिहार सरकार के एक मंत्री का आया है। उन्होंने कह दिया है कि आज जो 10% वाले लोग हैं वह कभी अंग्रेजो के दलाल थे। उनका काम सिर्फ मंदिरों में घंटी बजाना था।


दरअसल, बिहार सरकार के भूमि सुधार राजस्व मंत्री शनिवार को गोराडीह प्रखंड अंतर्गत सालपुर पंचायत के काशील हटिया मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने कहा कि जिन्हें आज 10% में गिना जाता है वह पहले मंदिर में घंटी बजाते थे और अंग्रेजो के दलाल थे।


इतना ही नहीं मंत्री ने यह भी कहा कि यह जो 10% लोग हैं उनके सामने जो आवाज उठाता था उनकी जुबान बंद कर दी जाती थी। उन्होंने कहा जो लोग 10% हैं उन्हें ईडब्ल्यूएस कहा जाता है या दलित शोषित वंचित ओं के लिए उचित नहीं है आने वाले समय में आरक्षण पर खतरा है। 


एक दैनिक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार बिहार सरकार के मंत्री आलोक कुमार मेहता एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जगदेव बाबू ने दलित, शोषित, पिछड़े एवं वंचितों के उत्थान की लड़ाई लड़ी, जिनके हिस्सेदारी 90% है। उन्हें समाज में कोई सम्मान नहीं मिलता था। जो 10% है उन्हें जब अंग्रेज यहां से जाने लगे तो सैकड़ों एकड़ जमीन देकर जमींदार बना दिया जो मेहनत मजदूरी करते थे उन्हें वंचित रखा गया।


आपको बताते चलें कि बिहार की राजनीति में इन दिनों महागठबंधन के अंदर विवादित बयान बाजी का एक सिलसिला सा चल पड़ा है। सबसे पहले बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस को लेकर सवाल उठाया। उसके बाद जदयू के पूर्व एमएलसी ने शहर को कर्बला बना देने की बात कही और अब एक और मंत्री ने अगड़े समाज पर निशाना साधते हुए यह कह दिया कि 10% आरक्षण समाज के लोग अंग्रेजों के दलाल थे।