Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
04-Aug-2024 05:48 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतीहारी पुलिस को अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के सरगना समेत लाइनर की भूमिका निभाने वाले फाइनेंस कर्मी को गिरफ्तार किया है। हरसिद्धि में फाइनेंस कर्मी को बंधक बनाकर लगभग 8 लाख लूट की वारदात और चिरैया में फाइनेंस कर्मी से 5 लाख की लूट करने वाले बेतिया के सरगना अप्पू यादव को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर दबोचा है।
एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि बेतिया का रहने वाले 14 कांडों में शामिल अप्पू यादव वांछित अपराधी है। उसने फाइनेंस कर्मी की मिलीभगत से फाइनेंस कर्मी की मिलीभगत से हरसिद्धि में बंदूक की नोक पर 8 लाख की लूट की थी, उसको गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से 1 लाख 45 हजार कैश और देसी कट्टा, गोली और डकैती कांड में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।
बता दें कि पिछले महीने ही स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड के ऑफिस में बंदूक दिखाकर तकरीबन आठ लाख रुपए की लूट हुई थी। एसपी ने डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन हुआ और वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष के आधार पर अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार अपराधी पप्पू यादव बेतिया मोतिहारी और बगहा में लूट, डकैती और छिनतई का मुख्य आरोपी रहा है।