Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
04-Feb-2022 07:17 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नियुक्ति जल्द करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में हाई स्कूल के अधर्प्भुत सरंचना निर्माण कार्य में तेजी लाएं. साथ ही जल्द से जल्द बहाली की जाए. गुरुवार को CM नीतीश ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि 6421 पंचायतों में हाई स्कूल की स्थापना की गयी है.
नौवीं और दसवीं की पढ़ाई सभी पंचायतों में आरंभ हो चुकी है. राज्य में छात्र-शिक्षक अनुपात 1:40 मानक के करीब पहुंच चुका है. नीतीश ने कहा कि 2006 से शिक्षा में सुधार के लिए कई कदम उठाये गये हैं. बड़ी संख्या में प्राइमरी और मिडिल स्कूल की स्थापना की गयी. स्कूल के भवनों का निर्माण स्थानीय स्तर पर स्कूल शिक्षा कमेटी द्वारा किया गया. जिससे लोगों को रोजगार मिला. साथ ही स्थानीय स्तर पर बिजनेस को भी बढ़ावा मिला.
साथ ही उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि लड़कियां पढ़ेगी तो प्रजनन दर घटेगी. इसी के आधार पर हर पंचायत में हाई स्कूल बनाने का हमलोगों ने निर्णय लिया. जिससे लड़कियां इंटर तक की पढ़ाई कर सकें. सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की गयी है. इससे अब छात्र-छात्राओं को अपनी पंचायत में ही उच्च माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा मिल सकेगी. छात्राओं को शिक्षित होने से प्रजनन दर में और भी कमी आयेगी.