Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
11-Jan-2022 05:13 PM
JAMUI: जमुई के नवनिर्वाचित उप मुखिया उपेंद्र यादव को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। उप मुखिया ने शराब नहीं पीने की शपथ ली थी। लेकिन खैरा पुलिस ने रायपुरा पंचायत के उप मुखिया उपेंद्र यादव को शराब पीते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसे और कड़ाई से लागू करने में पुलिस जुटी हुई है। शराब नहीं पीने की शपथ भी लोगों को दिलाई गयी थी जमुई के नवनिर्वाचित उप मुखिया उपेंद्र यादव को भी शपथ दिलायी गयी थी।
उपेंद्र यादव ने शपथ लिया था कि वो शराब ना कभी पीयेंगे और ना ही किसी को पीने देंगे। लेकिन तभी पुलिस को यह सूचना मिली कि भौड़ गांव में शराब की पार्टी चल रही है। फिर क्या था आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गयी जहां शराब पी रहे रायपुरा पंचायत के उप मुखिया उपेंद्र यादव को रंगेहाथों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने के बाद उपेंद्र यादव को जेल भेजा गया।
थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में उपमुखिया उपेंद्र यादव को शराब पार्टी करते गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की बात सामने आने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।