ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से ले ली जान, हत्या के बाद शव को बगीचे में फेंका

07-Jan-2023 12:27 PM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की ईंट पत्थर से कूचकर मौत के घाट उतार दिया। शनिवार की सुबह महिला का शव बगीचे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के बाद सनकी पति ने पत्नी की बेरहमी से जान ले ली है। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के तोताखानी की है।


मृतक महिला की पहचान राघोपुर टिकर निवासी पंकज यादव की पत्नी ईशा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ईशा देवी का पति पंकज उसे अक्सर किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित करता रहता था। शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच गुस्से में आरोपी पति पंकज यादव ने ईशा देवी की ईंट पत्थर से कूचकर हत्या कर दी।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। ईशा देवी का शव घर के पास बगीचे से बरामद होने के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।