ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार समेत देश के 6 राज्यों में NIA की रेड : गोपालगंज के बड़े होटल कारोबारी का बेटा अरेस्ट : इस मामले में हुआ एक्शन

28-May-2024 10:29 AM

By First Bihar

GOPALGANJ : मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी मामले में एनआईए ने सोमवार को बिहार समेत देश के 6 राज्यों में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए की टीम ने गोपालगंज में छापेमारी कर मानव तस्करी के आरोप में होटल कारोबारी के बेटे को गिरफ्तार किया है। एनआईए की छापेमारी से हड़कंप मच गया है।


दरअसल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संयुक्त रूप से कई स्थानों पर छापेमारी की है। एनआईए की टीम ने साइबर अपराध से जुड़े मानव तस्करी के एक मामले में स्थानीय पुलिस के साथ अभियान शुरू किया है। जिसमें पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।


बिहार के अलावा महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 15 स्थानों पर कार्रवाई के बाद वडोदरा के मनीष हिंगू, गोपालगंज के प्रह्लाद सिंह, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नबियालम रे, गुरुग्राम के बलवंत कटारिया और चंडीगढ़ के सरताज सिंह को गिरफ्तार किया गया है।


गोपालगंज से एनआईए की टीम ने होटल संचालक केशव सिंह के बेटे प्रह्लाद सिंह को किया गिरफ्तार किया है। प्रह्लाद सिंह पर लोगों को गलत वीजा पासपोर्ट के जरिए विदेश भेजने का आरोप है। एनआईए की टीम ने देर रात गोपालगंज में यह कार्रवाई की है। प्रह्लाद थावे स्थित एमके इंटरनेशनल होटल के संचालक केशव सिंह का बेटा है।


एनआईए को पता चला है कि आरोपी एक संगठित तस्करी सिंडिकेट में शामिल है। जो रोजगार के झूठे वादे पर भारतीय युवाओं को लुभाने और विदेशों में तस्करी करने में लगा है। गिरफ्तार सभी आरोपी थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम से लाओस एसईजेड तक भारतीय युवाओं को अवैध रूप से सीमा पार करने की सुविधा प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से सक्रिय तस्करों के साथ काम कर रहे थे।