मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
23-May-2023 01:16 PM
By MANOJ KUMAR
MUZFFARAPUR: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में अजीबोगरीब मामला आये दिन सामने आ रहा है. ताजा मामला मुजफ्रफरपुर जिले के काजीमहमदपुर थाना क्षेत्र का है. जहां लेलिन चौक के रसूलपुर जिलानी मुहल्ले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की खेप एक घर में रखी गयी है. जिसके बाद सूचना सत्यापन के बाद गुप्तचर के बताए गए घर मे पुलिस टीम पहुंची और तलासी लेनी शुरू की तो एक कमरे में पलंग के नीचे दो पेटी अवैध शराब बरामद हुई. जिसके बाद मौके से पुलिस ने मुकुल कुमार नाम के व्यक्ति को अवैध शराब की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ लेकर थाना लौटी.
साली की शादी में पार्टी के लिए मंगाया था अवैध शराब
पकड़े गए व्यक्ति के साली की शादी थी जिसमे पार्टी करने के लिए एक अवैध शराब कारोबारी से दो पेटी अवैध शराब लिया था और उस शराब को अपने बेड रूम में पलंग के नीचे छुपा कर रखा था लेकिन किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी और जीजा साली की पार्टी इंजॉय करने से पूर्व शराब की दो पेटी के साथ पहुंच गया हवालात ।
डीएसपी नगर ने कही अवैध शराब के साथ किया गया एक व्यक्ति को गिरफ्तार
मामले में पूछे जाने पर नगर डीएसपी राघव दयाल ने कहा कि काजीमहमदपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को दो पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।