अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
06-May-2022 02:48 PM
BETTIAH: खबर बेतिया से है, जहां एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मझौलिया थाना इलाके के रतनमाला गांव के पास की है। बेतिया के सरिसवा मेन रोड पर शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी मिली, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संदिग्ध हालत में शव को देख लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने युवक की मौत सड़क हादसे में होने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह रतनमाला गांव के बाहर सुनसान जगह पर सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया है, जिसका सिर कुचला हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है।
घटना को लेकर मझौलिया थानाध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक की जान गई है, लेकिन हत्या के भी एंगल से जांच जारी है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। इधर, शव को देखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। कोई इसे सड़क दुर्घटना बता रहा है तो वहीं कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल मृतक की पहचान की जाने की कोशिश चल रही है।