अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
22-Apr-2022 02:50 PM
GOPALGANJ : बिहार में इन दिनों सड़क हादसों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। ताजा और दर्दनाक खबर गोपालगंज से सामने आई है। यहां एक मां और उसके मासूम बच्चे की मौत हो गई है। जिले के कुचायकोट थाना इलाके में NH 27 पर एक ओवरब्रिज यह हादसा हुआ है। एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में लिया। बाइक पर सवार एक मासूम और उसकी मां की मौत हो गई है।
बाइक पर सवार दो और लोग बुरी तरह जख़्मी हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान अर्जुन राम की पत्नी ममता देवी और उसके डेढ़ साल के बेटे रितेश के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
बताया जाता है कि यूपी के कुशी नगर जिले के श्रीराम मठिया गांव निवासी अर्जुन राम की शादी साल 2017 में माँझा थाना क्षेत्र के मड़वा टोला निवासी ममता से हुई थी। शादी के तीन साल बाद भी बच्चा नही होने पर मृतका ममता ने मायके में स्थित काली मंदिर में बेटे की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद महिला अपने मायके पूजा करने के लिए आई थी।
सभी धार्मिक कार्य करने के बाद अपने चचेरे भाई पंकज कुमार और अंकुश कुमार के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल यूपी जा रही थी। इसी दौरान कुचायकोट थाना इलाके के सासामुसा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक को पकड़ा है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।