ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

Home / news / बिहार : सड़क हादसे के बाद एम्बेसडर कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल...

बिहार : सड़क हादसे के बाद एम्बेसडर कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे कार सवार लोग

25-Mar-2022 02:04 PM

By AJAY KUMAR

BUXAR : खबर बक्सर से है, जहां बस और कार की टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के बक्सर गोलबंर के पास की है। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार सवार लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।


बताया जा रहा है कि बक्सर रेलवे स्टेशन से सवारी कार रेल यात्रियों को लेकर यूपी के बलिया जा रही थी। जैसे ही कार बक्सर गोलम्बर के पास पहुंची तभी दूसरी तरफ से आ रही बस से कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद कार में अचानक आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पता तब तक कार धू-धू कर जलने लगी।


स्थानीय लोगोंने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसपर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। जिसके बाद घटनास्थल के पास मौजूद निजी हॉस्पीटल के कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया।


हॉस्पीटल के मैनेजर ने बताया कि अस्पताल में सूचना मिली थी कि पास ही एक कार में आग लग गई है। जिसके बाद अस्पताल के कर्मी फायर एक्सटिंग्विशर लेकर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।