ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / बिहार : सड़क हादसे में पिकअप के चालक और खलासी की मौत, इलाके...

बिहार : सड़क हादसे में पिकअप के चालक और खलासी की मौत, इलाके में मचा अफरा-तफरी

24-Sep-2023 03:10 PM

By First Bihar

KAMIUR : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भभुआ से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र के मुठानि के समीप रविवार की सुबह सड़क पर खड़ी अज्ञात वाहन में मवेशी लदा पिकअप जा टकराया जिसमें घटनास्थल पर ही पिकअप के चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल क़याम हो गया। घटना के बाद मामले में सूचना नजदीकी थाने को दी गई। 


बताया जा रहा है कि, मुठानि के समीप रविवार की सुबह सड़क पर खड़ी अज्ञात वाहन में मवेशी लदा पिकअप जा टकराया। इसके बाद घटनास्थल पर ही पिकअप के चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हो गई। इधर दुर्घटना के बाद सड़क पर खड़ी अज्ञात वाहन के चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। 


उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने अथक प्रयास कर पिकअप के केबिन में फंसे चालक और खलासी के शव को बाहर निकाला और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। मृतक चालक चैनपुर गांव के स्वर्गीय सोहराब अंसारी के 35 वर्षीय पुत्र कासिम अंसारी एवं खलासी केवा गांव निवासी नसीम शाह के 22 वर्षीय पुत्र शकील शाह है।