Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
10-Mar-2022 08:50 PM
BHAGALPUR : महानगरों की तरह अब भागलपुर के शहरी आवासहीनों को घर देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए भागलपुर नगर निगम जमीन की तलाश कर रहा है। कम आय वाले लोगों के लिए LIG फ्लैट की तर्ज पर आवास बनाने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन आधा एकड़ सरकारी जमीन की तलाश कर रही है।
भागलपुर शहर में जमीन उलपब्ध नहीं होने के कारण नाथनगर और जगदीशपुर के अंचलाधिकारी को जमीन खोजने का जिम्मा दिया गया है। जमीन मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह मल्टी स्टोरी बिल्डिंग करीब 43 हज़ार 560 वर्गफीट में बनेगी। जिसमें कम्युनिटी हॉल, चिल्ड्रेन पार्क, कार पार्किंग, खेल ग्राउंड, मिनी हॉस्पिटल और छोटा बाजार भी बनाया जाएगा। यह घर उन जरूरतमंदों को मिलेगी जिनके पास न जमीन है और ना ही अपना घर।
ऐसे मकानों के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। ये मकान सिर्फ वैसे लोगों को मिलेंगे जो 5 वर्ष से ज्यादा समय से शहर में रह रहे हो और जिनके पास अपनी न तो जमीन है और ना ही मकान। इसके साथ ही मकान पाने वाले लोगों की 3 से 6 लाख तक होनी चाहिए। आवेदकों की संख्या को देखते हुए लॉटरी के माध्यम से मकान आवंटित किए जाएंगे। जरूरतमंद लोगों के चयन के लिए सर्वे भी कराया जाएगा।
नगर निगम के सिटी मैनेजर रविश चंद्र वर्मा ने कहा कि PM आवास योजना (शहरी) में शामिल अफोर्डबल हाउस निर्माण के लिए जिला प्रशासन से आधा एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है और जमीन मिलने के साथ ही इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।