Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
03-Apr-2023 09:19 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने सुबह सुबह एक किसान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, फिलहाल घायल किसान का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा पंचायत के बबुर बन्नी गांव की है।
बताया जाता है कि किसान राजू सिंह आज अहले सुबह घर से उठकर गंगा स्नान करने जा रहा था तभी घर से कुछ दूर पर ही बदमाशों ने राजू सिंह के सिर में गोली मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोग फायरिंग की आवाज पर सड़क पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राजू सिंह को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि गोली राजू सिंह के कनपटी के पास लगी है जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि रुपए की लेनदेन की विवाद में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है, छापेमारी जारी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही परिजनों और स्थानीय लोगों ने कहा कि गंगा स्नान करने के लिए घर से निकले थे और रास्ते में उन्हें गोली मार दी गई है फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।