मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
10-Jun-2024 11:25 AM
By First Bihar
NALANDA: अवैध बालू खनन और पुलिस टीम पर हमले के आरोपी आरजेडी नेता के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरजेडी से एमएलसी का चुनाव लड़ने वाले वीरन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कुल 51 नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दरअसल, नकटपुरा और गोइठवा नदी से अवैध बालू खनन करने की जानकारी मिलने के बाद बीते 7 जून को बिहार थाना की पुलिस और खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। पुलिस ने इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि 11 ट्रैक्टर, एक जेसीबी समेत तीन बाइक को मौके से जब्त किया था।
छापेमारी की जानकारी मिलते ही बालू माफिया के लोग मौके पर जमा हो गए थे और पुलिस के साथ-साथ खनन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया था। किसी तरह से पुलिसकर्मियों और खनन विभाग के अधिकारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई थी। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 51 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इसी दौरान पुलिस ने नकटपुरा गांव निवासी आरजेडी नेता वीरन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार वीरन यादव की मां गीता देवी जिला परिषद सदस्य हैं। वीरन यादव आरजेडी से एमएलसी का चुनाव लड़ चुका है। वीरन यादव पर अवैध बालू खनन और फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में अबतक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।