बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
04-Jul-2023 08:42 AM
By First Bihar
MOTIHARI : इन दिनों सोशल मीडिया साइट पर रेल बनाने का एक अलग सा चलन आ गया है। वर्तमान दौर में बहुत सारे लड़के - लड़कियां पॉपुलर होने को लेकर रील बनाते हुए नजर आते हैं। लेकिन, कभी कभी यही रील बनाना भी जान लेने तक पहुंच जाता है। अब एक ऐसा ही मामला पूर्वी चंपारण से निकल कर सामने आया है। जहां रील बनाने के दौरान 3 नाबालिग की जान चली गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण के टिकुलिया गांव में बूढ़ी गंडक नदी में यूट्यूब चैनल के लिए रील्स बनाने के चक्कर में तीन नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बरामद कर लिया।
इस घटना में मृत शवों की पहचान मंजीत कुमार (14), पीयूष कुमार (15) और प्रिंस कुमार (14) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि, ये तीनों यूट्यूब के लिए रील्स बनाने के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव बूढ़ी गंडक नदी में गिर गए। जहां डूबने से तीनों की मौत हो गई।
वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीण जगदीश साह ने बताया कि रील्स बनाने के दौरान एक लड़का खुद पर से नियंत्रण खो बैठा और नदी में गिर पड़ा। उसे बचाने के चक्कर में दो अन्य लड़के भी नदी में डूब गए। नदी में तीन लड़कों के डूबने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया लेकिन शवों का पता नहीं चल सका।
इधर, इस पूरे मामले को लेकर मोतिहारी के एसडीएम श्रेष्ठ सुमन ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की एक टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। शवों को निकालने में लगभग 10 घंटे का ऑपरेशन लगा। वहीं सीओ पिंटू कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को अनुग्रह राशि दी जायेगी।