बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
01-Sep-2023 08:12 AM
By First Bihar
ARA : बिहार में सड़क हादसे के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में मामलों में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां रक्षाबंधन माना कर लौट रहे तीन लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर में गुरुवार रात दो बाइक की सीधी भिड़ंत में बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जिले के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे स्थित चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमराव गांव के पास का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मृतकों में एक बाइक पर सवार पीरो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पाठक गांव निवासी सोनू साह एवं दूसरे बाइक पर सवार गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी स्व. शिवजी राम का 22 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश शामिल है।
बताया जा रहा है कि मृतक सोनू पेशे से ऑटो चालक एवं दूसरा मृतक ओम प्रकाश मजदूर था। जबकि ज़ख्मियों में एक बाइक पर सवार मृतक सोनू साह की पत्नी कुमकुम कुमारी, तीन वर्षीय पुत्री कीर्ति कुमारी एवं 10 माह की रुचि कुमारी एवं दूसरे बाइक पर सवार गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर चैयाचक गांव निवासी कृष्णा राम का 35 वर्षीय पुत्र व मृतक का चचेरा भतीजा रामबटन राम शामिल है।
सोनू साह की रिश्तेदार सरस्वती देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह रक्षाबंधन पर एक बाइक पर सवार होकर सोनू अपनी पत्नी कुमकुम कुमारी, पुत्र कृष कुमार और दो पुत्री कृति कुमारी एवं रुचि कुमारी के साथ गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवा गांव अपने ससुराल गए थे। जब कुमकुम अपने भाइयों को राखी बांध देर शाम सभी के साथ वापस अपने गांव लौट रहे थे।