ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार : राजभवन मार्च के दौरान ग्राम रक्षा दल पर पुलिस का लाठीचार्ज, सेवा स्थाई करने की है मांग

बिहार :  राजभवन मार्च के दौरान ग्राम रक्षा दल पर पुलिस का लाठीचार्ज, सेवा स्थाई करने की है मांग

15-Mar-2022 02:18 PM

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां राजभवन मार्च के दौरान ग्राम रक्षा दल के लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई हैं। सैकड़ों की संख्या ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने राजभवन मार्च शुरू किया था। इसी दौरान प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश करने लगे। पुलिस के रोके जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई पुलिस मित्र घायल हो गए।


जानकारी के मुताबिक मानदेय और सेवा को स्थाई करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल और पुलिस मित्र कारगिल चौक से राजभवन की ओर निकले थे। इसी दौरान पुलिस ने आंदोलनकारियों को जेपी गोलंबर पर रोक दिया। पुलिस के रोके जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ दिया। लाठीचार्ज में कई ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों को गंभीर चोटें आई हैं।


राजभवन मार्च में सैकड़ों की संख्या में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र शामिल हुए। सेवा को स्थाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी नौकरी को स्थाई करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस विधानसभा सत्र के दौरान ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों का मामला विधानसभा में उठाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


बताते चलें कि अपनी मांगों को लेकर ग्राम रक्षा दल ने कई बार प्रदर्शन किया था। उस समय भी पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ दिया था। ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने पिछले दिनों मंत्री सम्राट चौधरी के आवास का घेराव भी किया था। लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद आजतक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। ऐसे में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने राजभवन मार्च के जरिए अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की।