Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
09-Nov-2022 02:52 PM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक प्रेमी को रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। दोनों के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने दोनों की शादी करा दी। घटना औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर का है। दोनों प्रेमी युगल एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। बिना बैंड बाजा और बारातियों के हुई यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।
बताया जा रहा है कि औराई के खेतलपुर का रहने वाले सोनू का गांव की हीं एक लड़की से लंबे समय से प्रम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम संबंध की भनक गांव वालों को भी लग चुकी थी। इसी बीच कार्तिक पूर्णिमा के लड़की के घर वाले गंगा स्नाना करने के लिए चले गए थे। अकेली लड़की ने मौका पाकर प्रेमी सोनू को मिलने के लिए अपने घर में बुला लिया। जैसे ही इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी, वे लड़की के घर पहुंच गए और दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा।
रात को ही गांव में पंचायत बैठाई गई। पंचायत ने प्रेमी युगल के शादी का फैसला सुना दिया। दोनों के माता-पिता जब इस बात के लिए राजी हो गए तो युवक ने भरी पंचायत में अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर डालकर उसे अपनी पत्नी बना लिया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों प्रेमी प्रेमिका एक ही जाति के हैं और पिछले एक साल दोनों के प्रेम प्रसंग चल रहा था।