अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
03-May-2022 04:43 PM
PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां प्रेम में असफल एक युवक ने पुल से गंगा में छलांग लगा दी। पुल पर मेंटेनेंस के काम कर रहे कर्मचारियों ने युवक को लाख समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और अचानक पुल से छलांग लगा दी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जान बचा ली।
बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय युवक एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन लड़की को युवक का प्यार मंजूर नहीं था। इससे आहत होकर युवक मंगलवार को पुल पर चढ़ गया। काफी देर तक वह पुल पर ही बैठा रहा और बाद में गंगा में छलांग लगा दिया। इस दौरान गंगा में बोट के साथ तैनात कर्मचारियों की तत्परता से उसकी जान बच गई।
जानकारी के मुताबिक पुल पर मरम्मति का काम चल रहा था इसी युवक पुल से कूद गया। गंगा में बोट चलाने वाले आयुष ने युवक को पुल से कूदते हुए देख लिया था। युवक जैसे ही गंगा में गिरा आयुष बोट लेकर उस जगह पहुंच गया और तत्काल उसका रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची रही।