ब्रेकिंग न्यूज़

देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी Alert! Aadhaar में ये 3 छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बैंक अकाउंट तक हो सकता है फ्रीज: जानिए कैसे कर सकते है ठीक Bihar News: 500 नहीं दिया तो 5000 का फाइन काट दिया ! भोजपुर पुलिस के दारोगा पर वसूली के गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी दिसंबर 2027 तक हर हाल में बिहार में पूरा होगा भूमि सर्वेक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ऐलान

Bihar Politics: ललन सिंह के बाद अब अल्पसंख्यकों पर बोले बलियावी, कहा..JDU को वोट नहीं देने वाला मुसलमान सबसे बड़ा गद्दार

02-Dec-2024 06:21 PM

By First Bihar

KISHANGANJ: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बीते दिनों मुसलमानों को लेकर जो बयान दिये थे उस पर खुब हंगामा हुआ था। राजीव रंजन सिंह ने एक जनसभा में कहा था कि मुसलमान पहले भी JDU को वोट नहीं देते थे,और ना ही आज जेडीयू को वोट देते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वोट देखकर विकास नहीं करते हैं बल्कि वो सबका विकास करते हैं। 


ललन सिंह के इस बयान को लेकर बिहार में राजनीति शुरू हो गयी थी। विपक्ष लगातार हमला बोल रहे थे और ललन सिंह पर तुष्टिकरण के आरोप लगाया था। यह मामला चल ही रहा था कि इसी बीच नीतीश कुमार ने रसूल बलियावी को जेडीयू पार्टी का महासचिव नियुक्त कर दिया। अब बलियावी ललन सिंह के बचाव में खड़े हो गये हैं। बलियावी ने भी मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है।


बलियावी ने कहा है कि जेडीयू को वोट नहीं देने वाले मुसलमान सबसे बड़े गद्दार होंगे। बिहार के मुसलमानों की इज्जत और सीमांचल के मुसलमानों की आबरु का यह सवाल है। यदि मुसलमानों ने जेडीयू और नीतीश कुमार के साथ इंसाफ नहीं किया तो याद रखिएगा जब गद्दारों की लिस्ट लिखी जाएगी तो सबसे पहले मौलाना बलियावी की बिरादरी का नाम होगा।


किशनगंज में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता सम्मेलन में रसूल बलियावी ने मंच से यह बातें कही। बलियावी ने कहा कि 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव में यदि मुसलमानों ने जेडीयू को वोट नहीं दिया, तो वो सबसे बड़े गद्दार होंगे। उन्होने आगे कहा कि वोट के लिए नीतीश कुमार सेक्युलर नहीं है बल्कि नीतीश कुमार बाय ब्लड और बाय बर्थ सेक्युलर हैं।


बलियावी ने किशनगंज की सभा में मौजूद मुसलमानों से कहा कि याद कीजिए वो दिन जब सत्ता लालू यादव के हाथ में थी। उस वक्त 3-6 महीने की सैलरी तक नहीं मिलती थी। सैलरी के लिए पटना के बेली रोड में लोग आंदोलन करने के मजबूर थे औ लालू यादव आंदोलनकारियों को पुलिस से पिटवाते थे। यदि वो दिन आप लोगों को याद है तो इस बार 2025 में नीतीश कुमार जी के साथ इंसाफ जरूर कीजिएगा।


बलियावी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने मुसलमानों के लिए बहुत कुछ किया। वेतन में 300 फीसदी तक का इजाफा किया और सातवां वेतनमान लागू किया। नीतीश कुमार मुसलमानों के लिए कई विकास योजनाएं चला रहे हैं। ऐसे में जेडीयू को वोट नहीं देने वाले मुसलमान सबसे बड़े गद्दार होंगे। बिहार के मुसलमानों की इज्जत और सीमांचल के मुसलमानों की आबरु का यह सवाल है। यदि मुसलमानों ने जेडीयू और नीतीश कुमार के साथ इंसाफ नहीं किया तो याद रखिएगा जब गद्दारों की लिस्ट लिखी जाएगी तो सबसे पहले मौलाना बलियावी की बिरादरी का नाम होगा।