अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
29-May-2022 11:59 AM
GOPALGANJ : खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है. जहां पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र का निजी लॉज में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंच पुलिस ने छात्र के कमरे से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
यह घटना विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है. मृतक छात्र का नाम निर्भय सिंह कुशवाहा है, जो मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के रहने वाले अभय सिंह कुशवाहा का पुत्र बताया जाता है. पुलिस ने छात्र के कमरे से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक छात्र निर्भय सिंह कुशवाहा सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था.
निर्भय पिछले एक साल से पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन की पढ़ाई करता था लेकिन देर रात उसका शव एक निजी लॉज के कमरे में फांसी पर झूलता हुआ पाया गया. मृतक छात्र के पिता अभय सिंह कुशवाहा पेशे से एक ग्रामीण चिकित्सक हैं. उन्होंने अपने बेटे को एक साल पूर्व सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला कराया था. मृतक छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे के साथ कॉलेज के सीनियर छात्रों ने रैगिंग की जाती थी जिसकी जानकारी छात्र ने फोन पर दी थी.