बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
18-Mar-2022 08:14 AM
NALANDA : बिहार शरीफ के खानकाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद कैसर का पुत्र मोहम्मद लाला का शव चार दिनों बाद तालाब से मिलने पर आक्रोशित मोहल्ले वासियों ने शव को लेकर गगन दीवान के समीप सड़क जाम कर दिया। इस दौरान जाम हटाने मौके पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित लोगों ने खदेड़ दिया और पुलिस के ऊपर पथराव किया। जिससे बिहार सर्किल के इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अनुराग सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी समेत कई थानों के थानेदार और पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की मगर आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए। दरअसल, मोहम्मद लाल पिछले 3 दिनों से लापता था चौथे दिन शव मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए।
परिजनों का कहना है कि पुलिस इस इलाके में छापेमारी करने आई थी। उसी दौरान पुलिस को देख तीन युवक तालाब में कूद गए थे जिनमें से दो युवक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला था लेकिन लाला का शव नहीं मिला। लोग इस मौत का जिम्मेदार पुलिस को ठहरा रहे हैं। मौके की नजाकत को देखते हुए इस इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
बाद में काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इधर बिहार शरीफ के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता ने बताया कि तत्काल मृतक के परिजनों को ₹20000 की सहायता राशि दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा प्रबंधन के तहत दिए जाने वाली ₹400000 की राशि प्रदान की जाएगी।