मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
01-May-2020 09:32 AM
PATNA : बिहार पुलिस आरोपों के घेरे में हैं बिहार पुलिस पर वहीं आरोप लगे हैं जो कभी बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान पर लगे थे। बिहार पुलिस काले हिरण के शिकार के मामले में फंस गयी है। बिहार के रोहतास जिले से ये मामला सामने आया है।
रोहतास के बघैला थाना क्षेत्र से काले हिरण का शिकार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।ग्रामीणों ने बताया कि काला हिरण खेतों में था। तभी बघैला थाने के ड्राइवर और दो अन्य कर्मी वहां पहुंचे और हिरण पर बंदूक से गोली चला दी। गोली लगते ही काला हिरण जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार हिरण को दो गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर जबतक ग्रामीण वहां गए, दो लोग हिरण की सींग निकालकर ले भागे। जबकि, ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पूरी घटना के बारे में बघैला थानाध्यक्ष कुंजन कुमार बताते है कि पुलिस गश्ती में निकली हुई थी। पडरिया काली स्थान के पास पुलिस ने वाहन खड़ा किया। तभी ड्राइवर ने बधार में एक हिरण को दो-चार कुत्तों को नोंचते देखा। वह हिरण को बचाने के लिए वहां चला गया। थानाध्यक्ष ने हिरण को गोली लगने से इनकार करते हुए कहा कि कुत्तों के काटने से उसकी मौत हो गई। तब क्या हिरण के सिंग भी कुत्ते निकालकर ले गए? इस बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष ने कहा कि सींग को किसने निकाला है, यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
ये तो रहा रोहतास का मामला जिसमें बिहार पुलिस फंसती दिख रही है। पुलिस की दलील में कितना दम है ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन आपको सलमान खान के उस मामले के बारे में बता दे जिसमें बॉलीवुड के सुपर स्टार बुरी तरह फंस गये थे। काले हिरण के शिकार के जुर्म में उन्हें पांच साल की सजा भी मिली थी। सलमान खान को राजस्थान के जोधपुर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार का आरोपी पाया गया था। घटना साल 26 और 28 सितंबर 1998 को हुई थी। काला हिरण संरक्षित वण प्राणी है, जिसके शिकार पर प्रतिबंध है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...