Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला
16-Jan-2022 08:01 PM
SIWAN: बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर अवस्थित जिले सिवान से दो युवकों को उठा ले जाने के मामले मे दोनों राज्यों की पुलिस के बीच ठन गयी है. बिहार पुलिस ने उत्तर प्रदेश की पुलिस के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि ये एफआईआर नहीं है बल्कि सनहा है. उधर यूपी पुलिस बिहार में हुई कार्रवाई पर हैरानी जता रही है.
दरअसल मामला दो युवकों की गिरफ्तारी का है. सीवान में उत्तर प्रदेश की पुलिस रविवार की सुबह नाटकीय तरीके से पहुंची. अहले सुबह चार बजे सिवान के रघुनाथपुर यादव टोला में बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर सिविल ड्रेस में आधे दर्जन लोग पहुंचे थे और दो युवकों विशाल यादव और राहुल यादव अपने साथ लेकर चले गये. सिवान पुलिस कह रही है कि सादे लिबास में आये लोग यूपी पुलिस के जवान और अधिकारी थे. उन्होंने स्थानीय पुलिस को बगैर कोई जानकारी दिये ये कार्रवाई की है. लिहाजा उनके खिलाफ सिवान की रघुनाथपुर थाना पुलिस ने सनहा दर्ज किया है.
युवकों को उठा ले जाने से मच गया हंगामा
दरअसल रघुनाथपुर यादव टोले में जब सुबह के चार बजे बोलेरो गाडी से आधे दर्जन लोग पहुंचे तो सारे लोग सो रहे थे. उन लोगों ने मोद नारायण यादव औऱ हरेराम यादव के घरों को खुलवाया. घर के लोगों ने पूछा तो बताया कि वे यूपी पुलिस से है. फिर मोद नारायण के बेटे विशाल औऱ हरेराम के बेटे राहुल यादव को अपने कब्जे में ले लिया. फिर दोनों को अपने साथ बोलेरे मे बिठाकर चलते बने. उसके बाद गांव के लोगों ने रघुनाथपुर थाने से संपर्क किया तो थाने के हाथ पैर फूल गये. चूंकि यूपी पुलिस ने बिहार पुलिस को कोई खबर नहीं दी थी लिहाजा प्रथम दृष्टया ये मामला अपहरण का लगने लगा.
मामला संवेदनशील था लिहाजा रघुनाथपुर के थानेदार ने जिले के बडे पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी. उनका निर्देश मिलने के बाद यूपी पुलिस के खिलाफ सनहा दर्ज किया गया है. थानेदार दयानंद ओझा ने बताया कि किसी भी दूसरे राज्य की पुलिस जब आती है तो स्थानीय पुलिस को सूचना देती है. उसके बाद ही गिरफ्तारी या छापेमारी की जाती है. लेकिन इस मामले में यूपी की पुलिस ने कोई जानकारी ही नहीं दी थी. लिहाजा उनके खिलाफ सनहा दर्ज किया गया है.
यूपी पुलिस ने कहा जानकारी दी थी
उधर उत्तर प्रदेश पुलिस बिहार में हुई कार्रवाई पर हैरानी जता रही है. उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर थाना के थानेदार तहसीलदार सिंह से फोन पर बताया कि रघुनाथपुर थाने को जानकारी देकर छापेमारी की गयी थी. सिद्धार्थ नगर की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में सचिन रस्तोगी नाम के एक युवक को पकड़ा है. उसका ननिहाल सिवान के रघुनाथपुर में है. सचिन रस्तोगी से पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर रघुनाथरपुर में छापेमारी की गयी और विशाल यादव और राहुल यादव को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है.