मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
08-Jan-2023 07:36 PM
AURANGABAD: औरंगाबाद में लोजपा नेता के बेटे को गोली मारने वाले आरजेडी नेता के घर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर इस्तेहार चिपकाया। गोली मारने का आरोपी आरजेडी नेता वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है। कोर्ट के आदेश पर मदनपुर थाने की पुलिस फरार आरजेडी नेता के घर पहुंची और इस्तेहार चिपकाया। मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में आरजेडी नेता ने पिछले दिनों लोजपा नेता के बेटे के सीने में गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
दरअसल, पूर्व के आपसी विवाद को लेकर राजद नेता मुरारी सोनी ने अपने घर से लाइसेंसी पिस्टल निकालकर फायरिंग की घटना को अंजाम किया था। इसी दौरान वहां खड़े लोजपा नेता कारू साव के बेटे रितेश राज के सीने में गोली लगी थी। लोजपा नेता के घायल बेटे को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे गया स्थित मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां ऑपरेशन के बाद किशोर के सीने से गोली निकाली गयी।
इस घटना के बाद से राजद नेता मुरारी सोनी फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया है। इसी मामले में मदनपुर थाने की पुलिस ने औरंगाबाद न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर पहुंचकर डुग डुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया है। अगर जल्द ही आरोपी आरजेडी नेता कोर्ट के समक्ष सरेंडर नहीं करता है तो पुलिस कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।