बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम
20-Sep-2023 03:11 PM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां पुलिस ने जब पूजा कर रहे लोगों को डीजे बजाने से मना करना महंगा पड़ गया। डीजे बजा रहे लोगो ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए है। बहादुरपुर की पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते है तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कई लोग फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।
दरअसल, जिले में डीजे बजाने से मना करने पर बहादुरपुर थाना की पुलिस पर पथराव करने वाले तीन लोगों को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें बहादुरपुर गांव के विकास शर्मा ,प्रकाश, शर्मा रामानंद शर्मा शामिल है. बाकी फरार दो आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर रात बहादुरपुर गांव में कुछ लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे।इस क्रम में पुलिस गश्ती करते हुए पहुंची तो डीजे को तेज आवाज में बजते हुए देख बंद करने को कहा गया। लेकिन, वहां पर उपस्थित लोगों ने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया।
वहीं, इसके बाद पुलिस ने जब देर रात्रि में डीजे बजाने की अनुमति का पेपर मांगा गया तो सभी उग्र हो गए और पुलिस के साथ धक्का करने लगे। पुलिस ने जब उनपर कार्रवाई करने की बात कही तो वे उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव करने लगे। इसमें पुलिस वाले जब तक बचने की कोशिश करते हैं उससे पहले कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
उधर, इस घटना सूचना पर अन्य थाना से पहुंची पुलिस बल के सहयोग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को लेकर पुलिसकर्मी शकुनी साहनी ने पांच लोगों को नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिक दर्ज कराई है। इन सभी पर पुलिस पर पथराव करने सरकारी कार्य में बाधा डालने और बगैर लाइसेंस के तेज गति से डीजे बजाने का आरोप है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।