मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-Feb-2023 01:53 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: कैमूर पुलिस ने एक बड़े लूटकांड का खुलासा कर लिया है। बीते सात जनवरी को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसे डालने के दौरान तीन अपराधियों ने गार्ड को गोली मारकर 13 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य बदमाश अब भी फरार बताए जा रहे हैं।
दरअसल, बीते सात जनवरी को जब PNB के एटीएम में पैसे डालने के लिए टीम आई थी। जेसे ही टीम की गाड़ी एटीएम के पास पहुंची और कर्मी पैसे की बैग लेकर नीचे उतरें तभी अपराधियों ने ताबतोड़ फायरिंग शुरू कर दी और पैसों से भरे बैग को लेकर फरार हो गए थे। इस दौरान गोली लगने से एक गार्ड की मौत हो गई थी वहीं दूसरा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद कैमूर एसपी ने एसआईटी का गठन किया था।
पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों के गिरफ्तार कर लिया है। दो अपराधियों को कैमूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं एक अपराधी की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस ने की है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से 4 चार बंदूक और 33 राउंड गोली को बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, 12 लाख रुपए और लूट के 4 लाख रुपए को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस लूटकांड में शामिल अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है।