अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
10-Jun-2022 11:03 AM
PATNA : पुलिस विभाग में अगले एक से दो सप्ताह में बड़े पैमाने पर तबादले हो सकते हैं. इस मामले में पुलिस मुख्यालय ने जिलों से संबंधित पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों से जुड़ा डाटा और रिपोर्ट मांगी है.
बीते दो दिनों में हुई अंतरप्रभागीय बैठक में पुलिस मुख्यालय में इस पर विस्तार से चर्चा की गई है. इस बैठक में जिलों के वरीय पुलिस अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे. इस तबादले में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की पोस्टिंग का कार्यकाल देखा जाएगा. जिसके बाद अपने तय समय अवधि पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों का तबादला दूसरे जिले में किया जाएगा. मिली जानकरी के अनुसार दो हफ्ते के अंदर तबादले हो सकते हैं.
बता दें अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम का डाटा मांगा है. इसके अनुसार कालबद्ध तबादला का निर्णय लिया जाएगा. इसमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की पोस्टिंग का कार्यकाल देखा जाएगा. निश्चित समय अवधि पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों का तबादला दूसरे जिले में किया जाएगा. यह प्रक्रिया एक से दो सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद है.