BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
30-Apr-2022 03:19 PM
HAJIPUR : वैशाली पुलिस लाइन में बार बालाओं के साथ डांस करने वाले पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। बार-बालाओं के साथ अश्लील डांस करने के मामले में 9 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के 11 सिपाहियों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज हुआ था।
जानकारी के मुताबिक साल 2021 के मार्च महीने में महाशिवरात्रि के मौके पर रात में पुलिस लाइन में बार बालाओं का डांस हुआ था। डांस का वीडियो वायरल होते ही एसडीपीओ राघव दयाल ने छापेमारी किया था। जिसके बाद सभी 11 सिपाहियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई थी। विभागीय कार्रवाई में 9 सिपाहियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है जबकि दो के खिलाफ फिलहाल विभागीय कार्रवाई चल रही है।
जिले में डीजे बजाने पर प्रतिबंध के बावजूद आरोपी पुलिस कर्मियों ने डीएम के आदेश की धज्जियां उड़ा दी थी। पुलिस लाइन में देर रात तक बार-बालाओं का अश्लील डांस चलता रहा। मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, गौरव कुमार, सुमन कुमार, अरविंद कुमार, विपिन कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह, रंजीत कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार सिंह, सनी कुमार, सुनीता कुमारी और दीपा कुमारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।