ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश

बिहार पुलिस की हिरासत से भागे अपराधियों का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर, वाराणसी में 2 हुए ढेर

21-Nov-2022 01:15 PM

PATNA : ढाई महीने पहले बाढ़ कोर्ट से फरार हुए अपराधियों का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। खबर यूपी के वाराणसी से है, यहां बिहार के दो कुख्यात अपराधियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। वाराणसी पुलिस द्वारा रजनीश उर्फ बबुआ सिंह और मनीष को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है यह दोनों सगे भाई थे। एनकाउंटर के बाद जो पहली जानकारी मिली है, उसके मुताबिक यह दोनों अपराधी बाढ़ कोर्ट हाजत की दीवार काट कर फरार हो गए थे और अब यूपी पुलिस ने इनका एनकाउंटर कर दिया है। 

इन अपराधियों का एनकाउंटर करने के बाद वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने बताया है कि, यह अपराधी दारोगा अजय यादव को गोली मारकर पिस्टल लूट की घटना में शामिल थे पुलिस लगातार इन्हें ट्रैक कर रही थी और सोमवार की सुबह इन दोनों को रिंग रोड पर भेलखा गांव के पास ट्रैक किया गया। जिसके बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी , जिसके बाद पुलिस की तरफ से जवाबी कार्यवाही की गई और इसमें अपराधियों को गोली लगी इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी बताया है कि एनकाउंटर के दौरान ही एक अपराधी मौके से निकल भागने में सफल रहा उसका नाम ललन बताया जा रहा है।


इस पूरे ऑपरेशन को यूपी क्राइम ब्रांच और स्थानीय बड़ागांव थाने की पुलिस ने अंजाम दिया है। इस मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस को एनकाउंटर के बाद इन अपराधियों के पास से सरकारी पिस्टल के अलावे देसी पिस्टल, एक बाइक, मोबाइल और अन्य डॉक्यूमेंट बरामद हुए हैं। आपको बता दें कि, 8 सितंबर को तीन कैदी बाढ़ कोर्ट हाजत से फरार हुए थे उस दिन पेशी के लिए जेल से कुल 39 कैदियों को लाया गया था, जिसे बाढ़ अनुमंडल स्थित कोर्ट हाजत में रखा गया और यहीं पर हाजत की दीवार काटकर कैदी फरार हो गए थे। 7 मार्च 2017 को पीएनबी बैंक के गार्ड की गोली मारकर 7000000 रुपय की लूट को अंजाम देने वाले अपराधियों को पटना के तत्कालीन एसएसपी मनु महाराज ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के वक्त इन तीनों से 45 लाख रुपए और पिस्टल बरामद किए गए थे। 2017 से यह तीनों जेल में बंद थे लेकिन सितंबर महीने में फरार हो गए। लेकिन, बिहार पुलिस की पकड़ से जो अपराधी निकल भागे उनका एनकाउंटर पुलिस ने कर दिया है।