ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, पैसा लेकर शराब कारोबारी को थाने से छोड़ने...

थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, पैसा लेकर शराब कारोबारी को थाने से छोड़ने का आरोप

19-Mar-2020 07:18 AM

BHAGALPUR: पैसा लेकर थाना से शराब कारोबारियों छोड़ने के आरोप में थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. एसपी ने तीनों को सस्पेंड कर दिया है. यह मामला भागलपुर के रंगरा थाना की है.

दो को किया था गिरफ्तार

पिछले महीने रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव मेंगुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान रंगरा पुलिस द्वारा देसी शराब बनाने का मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था. मौके से पुलिस ने शराब बनाने के उपकरणों के अलावे भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया था. शराब बरामदगी के दौरान पुलिस ने 2 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया था. 

बिना अधिकारियों को सूचना दी थाने से छोड़ा

गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी को पुलिस द्वारा रंगरा थाना लाया गया था. बताया जा रहा है कि एक आरोपी को रंगरा पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया जबकि गिरफ्तार किए गए दूसरे व्यक्ति को रंगरा थाना अध्यक्ष एसएन झा ने बिना वरीय पदाधिकारियों को सूचित किए छोड़ दिया. इसकी सूचना जब नवगछिया एसपी निधि रानी को मिली तो उन्होंने घटना की जांच कराई. जांच के क्रम में तत्कालीन प्रभारी थानाध्यक्ष एसएन झा, केस के आईओ राज किशोर प्रसाद एवं रात्रि गस्ती के इंचार्ज अखिलेश राय की भूमिका संदिग्ध पाई गई. जिसके आधार पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया.