बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
08-Jun-2020 03:35 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां बिहार पुलिस ने सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित हो गया है. केंद्रीय चयन पर्षद ने 11880 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. अगले चरण शारीरिक परीक्षा के लिए पद से 5 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.
केंद्रीय चयन पर्षद के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 12,64,657 है. लिखित परीक्षा 12 जनवरी और 8 मार्च को आयोजित हुई थी. लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर शारीरिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया गया है. शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी. फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक योग्यता में तीन स्पर्धाओं - दौड़, ऊंची कूद, और गोला फेंक में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर बनेगी। लिखित परीक्षा के प्राप्तांक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे. 11880 पदों के लिए 13 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे. एक पद पर 110 लोगों की दावेदारी थी.
बता दें कि शारीरिक जांच भर्ती परीक्षा में 5 गुणा अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा. पार्षद के ओएसडी केके प्रसाद ने बताया कि अगले महीने के तीसरे सप्ताह में शारीरिक जांच दक्षता के लिए अभ्यर्थियों को शीघ्र ही प्रवेश पत्र भेजा जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग ले सकते हैं. शारीरिक दक्षता परीक्षा जुलाई के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है. शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि का निर्धारण एवं घोषणा जून के अंतिम सप्ताह में की जाएगी. शारीरिक दक्षता परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र पर्षद की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.