बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
14-Jan-2022 03:19 PM
MOTIHARI: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस जवानों से ही पैसे की वसूली की जा रही थी. पुलिस लाइन के जवानों से ड़्यूटी लगाने के लिए पैसे वसूले जा रहे थे. पुलिस लाइन में तैनात एक मुंशी का ऑडियो वायरल हुआ तो मामला सामने आया है. वायरल ऑडियो में मुंशी कह रहा है-साहब का आदेश है, पैसा दो औऱ मनमाफिक ड्यूटी लो. जिस साहब के नाम पर पैसे की वसूली की जा रही थी, वह पुलिस लाइन के डीएसपी बताये जा रहे हैं.
मोतिहारी के पुलिस लाइन में तैनात मुंशी नंदकिशोर पर आरोप है कि वह साहब के नाम पर सिपाहियों को मनचाही ड्यूटी देने के देने के एवज में वसूली कर रहा था. इसका वायरल हुआ तो पुलिस महमका सकते में आ गया. ऑडियो सुनने के बाद एसपी कुमार आशीष ने मुंशी नंदकिशोर वर्मा को निलंबित कर दिया है.
वहीं, इस मामले में पुलिस लाइन में तैनात डीएसपी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है. पुलिस महकमें मे हो रही चर्चे मुताबिक पुलिस लाइन का मुंशी डीएसपी के ही नाम पर उगाही कर रहा था. मुंशी नंदकिशोर वर्मा पुलिस लाइन के डे ऑफिस में तैनात था. वहीं से पुलिस लाइन में तैनात जवानों को ड्यूटी बांटी जाती है. वायरल ऑडियो में मुंशी नंदकिशोर एक सिपाही से ये कह कर दस हजार रूपये मांग रहा है कि साहब को पैसा देना है.
मामला सामने के बाद जब पुलिस महकमे की फजीहत होनी शुरू हुई तो मोतिहारी एसपी ने हेडक्वार्टर एसपी को 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया. जांच रिपोर्ट में मुंशी को दोषी पाया गया. उसके बाद पुलिस लाइन के डीएसपी से भी जवाब मांगा गया है. दरअसल मोतिहारी पुलिस लाइन में ये खेल लंबे अर्से से चल रहा था. मुंशी का ऑडियो सामने आने के बाद मामला सामने आया है.