ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: होली में हिंसा फैलाना पड़ा भारी, पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

09-Mar-2023 05:34 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: होली के दिन दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में बेतिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 27 लोगों लोगों के खिलाफ नामजद जबकि 60 से 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने अबतक 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर की है।


थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों ही पक्षों की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। माधोपुर वार्ड नं 8 निवासी पुण्यदेव दास के बेटे नगीना दास के आवेदन पर विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ नामजद तथा 60 से 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वही मृतक शाबिर मियां के बेटे मो. शाहिद द्वारा दिये गए आवेदन के आलोक में 22 लोगों के खिलाफ नामजद तथा 90 से 100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 


पुलिस की मानें तो दोनों ही मामले में अबतक दोनों पक्ष के 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। बता दें कि होली के दिन डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 16 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलाहल गांव में पुलिस की टीम कैंप कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है।