ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार : फुटपाथ व्यवसायी संघ के अध्यक्ष के भाई की गोलियों से भूनकर...

बिहार : फुटपाथ व्यवसायी संघ के अध्यक्ष के भाई की गोलियों से भूनकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

13-Dec-2021 08:43 AM

By SUSHIL

BHAGALPUR : इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां भागलपुर जिले में बेखोफ अपराधियों ने पुलिस को खुले चुनोती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बता दें अपराधियों ने देर रात फुटपाथ व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संतोष साह  के भाई राजेश उर्फ विक्टर की गोली से भून कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है.


अपरधियों ने राजेश को पांच गोली मारी है जिससे मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक राजेश पान मसाला घूम घूम कर बेचने का काम करते थे घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रही है घटना के बाबत बताया जा रहा है कि जिले के बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खिकल काली स्थान के समीप अपराधियों ने राजेश को गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों ने बताया कि मृतक राजेश घर से भोज खाने की बात कह कर घर से निकला था और रात 12 के आसपास एक अज्ञात युवक ने उन्हें घर पर आकर सूचना दिया कि किसी ने राजेश को गोली मार दिया है.


जब परिजन घटना स्थल पर पहुंचा तो देखा कि काली स्थान के सामने बाइक पड़ा हुआ था और राजेश खून से लतपथ था और परिजनों ने बताया कि घटना स्थल से डब्बू नामक व्यक्ति को भागते देखा गया वही घटना की सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस और सिटी एएसपी शुभम आर्य पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है लेकिन सवाल उठता है कि भागलपुर में एसएसपी ,सिटी एसपी,एएसपी समेत कई वरीय पदाधिकारी है इसके बाबजूद जिले में अपराध पर नकेल कसने में पुलिस नाकामी साबित हो रही है जहां लगातार अपराधी जिले में लूट ,हत्या बमबाजी समेत कई संगीन अपराध की वारदात को आसानी से अंजाम देकर फरार हो जाते है.