मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
30-Oct-2024 03:15 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: बिहार में पुलिसकर्मियों की दबंगई कोई नई नहीं है। अक्सर पुलिस जवानों की करतूतों से पूरा महकमा शर्मसार होता रहा है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां एक बीएमपी हवालदार की शर्मनाक करतूत सामने आई है। बीएमपी हवालदार ने बीच सड़क पर एक महिला से छेड़खानी की और जब महिला ने इसका विरोध किया तो वह धौंस दिखाने लगा और कहा कि डीआईजी के आदमी हैं, कुछ भी कर सकते हैं।
दरअसल, पीड़ित महिला बोरिंग रोड स्थित जमुना अपार्टमेंट में ब्यूटी पार्लर चलाती है। मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपना पार्लर बंद कर घर लौट रही थी। इसी दौरान बीएमपी का हवालदार इंद्र बहादुर भंडारी शराब के नशे में अपनी बाइक पर सवार होकर महिला के बगल से गुजरा और उसे चट करते हुए आगे निकल गया। गलत तरीके से टच करने के बाद जब महिला ने विरोध जताया तो उसने धौंस दिखाने शुरू कर दिया।
रांची के डोरंडा का रहने वाला बीएमपी जवान इंद्र बहादुर भंडारी अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और महिला का रास्ता रोककर उससे उलझ गया। आरोपी ने कहा कि वह डीआईजी साहब का आदमी है और कुछ भी कर सकता है। किसी तरह से महिला ने रात करीब 10 बजे कृष्णापुरी थाने को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बीएमपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरे मामले पर कृष्णापुरी थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी बीएमपी हवालदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच कराया गया है। ब्रेथ एनलाइजर से जांच कराया गया तो उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।