ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / बिहार : पटना के बड़े निजी अस्पताल की संवेदनहीनता, 12 घंटों तक शव...

बिहार : पटना के बड़े निजी अस्पताल की संवेदनहीनता, 12 घंटों तक शव को बनाया बंधक, 10 हजार लेकर परिजनों को सौंपा शव

03-Feb-2022 06:55 PM

PATNA : राजधानी पटना में निजी अस्पतालों की मनमानी जग जाहिर है। मरीजों के परिजनों से रुपए ऐंठने के लिए निजी अस्पताल हर हथकंडा अपनाते हैं। ताजा मामला पाटलिपुत्रा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक बड़े निजी अस्पताल का है, जहां अस्पताल प्रबंधन द्वारा डेढ़ लाख रूपए के लिए शव को बंधक बनाने का आरोप लगा है।


जानकारी के मुताबिक छपरा की एक मरीज को बीते 23 जनवरी को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। परिजनों द्वारा मरीज का शव मांगे जाने पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा डेढ़ लाख रूपए की मांग की गई। गरीब परिजन अस्पताल प्रबंधन से मिन्नतें करता रहा लेकिन संवेदनहीन अस्पताल ने उनकी एक नही सुनी और अंत में 10 हजार रूपए वसूलने के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंपा।


मृतक महिला की बेटी पूजा ने बताया कि उसकी मां शांति देवी को दिल की बीमारी थी। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शांति देवी को पाटलिपुत्रा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के नाम पर करीब दो लाख रूपए वसूल लिए गये लेकिन शांति देवी की हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई। जिसके बाद शव देने के एवज में अस्पताल प्रबंधन द्वारा डेढ़ लाख रूपए की मांग की जा रही थी।


मृतका के परिजनों का आरोप है कि लाखों रूपए ऐंठने के बावजूद मरीज का ठीक से इलाज नहीं किया गया और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हो गई। परिवार वालों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही के साथ जबरन पैसा वसूलने का भी आरोप लगाया है।