अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
02-May-2022 12:45 PM
PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया है। आक्रोशित छात्र एग्जाम कंट्रोलर के इस्तीफे की मांग को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी कर रहे हैं।
इस दौरान गुस्साए छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में जमकर तोड़फोड़ की है। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक पर पैसे की उगाही करने का आरोप लगाया है। छात्रों के हंगामे के कारण यूनिवर्सिटी कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल है।आक्रोशित छात्र परीक्षा नियंत्रक के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।
छात्रों के इस हंगामे को देखते हुए विश्वविद्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है और यूनिवर्सिटी कैंपस में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन की तरफ से छात्रों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं हैं।