अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
14-May-2022 12:31 PM
DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां पति की दूसरी शादी से नाराज एक महिला ने परिवार को चार सदस्यों को जिंदा जला दिया। घटना दरभंगा के सुपौल बाजार स्थित शेखपुरा मोहल्ले की है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग में बुरी तरह से झुलसे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की मौत डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई है।
बताया जा रहा है कि शेखपुरा मोहल्ला निवासी खुर्शीद आलम की शादी 10 साल पहले बीबी परवीन से हुई थी। दो साल पहले पहली पत्नी से संतान नहीं होने पर खुर्शीद ने पड़ोस के गांव की रोशनी खातून से दूसरी शादी कर ली थी। जिसका पहली पत्नी बीबी परवीन विरोध कर रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। इसी बीच शनिवार की सुबह खुर्शीद की पहली पत्नी बीबी परवीण ने पूरे घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिसमें घर के चारों सदस्य बुरी तरह झुलस गये।
इस घटना में खुद बीबी परवीण भी बुरी तरह से झुलस गई। जिससे 35 वर्षीय बीबी परवीण और उसकी 65 वर्षीय सास रुफैदा खातून की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति खुर्शीद और सौतन रोशनी खातून को गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन दोनों की भी मौत हो गई। इस घटना में एक ही परिवार से सभी सदस्यों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।