बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
20-Mar-2022 11:39 AM
SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी जिले से यहां एक महिला मुखिया अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. महिला मुखिया के दो बच्चे भी हैं. उसके पति की तरफ से अब पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है. यह पूरा मामला कन्हौली थाना के खाप खोपराहा की है. यहां की मुखिया रेखा देवी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई.
महिला मुखिया के पति ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है उसमें तीन लोगों के ऊपर अपहरण का केस दर्ज किया गया है. घटना 9 मार्च की है. 38 साल की मुखिया रेखा देवी सुबह तकरीबन 4:00 बजे घर से टहलने के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद वापस लौट कर नहीं आई. मुखिया पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही संजय कापर, विजय कापर और राम प्रयास कापर ने उसकी पत्नी रेखा देवी का अपहरण कर लिया है.
मुखिया पति ने आरोप लगाया गया है कि शादी करने के मकसद से बहला-फुसलाकर महिला मुखिया का अपहरण किया गया है. मुखिया पति ने कहा है कि उसकी पत्नी रेखा देवी का अपहरण करने के बाद समाज में छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. आखिरकार थक हारकर उसने 15 मार्च को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला मुखिया के दो बच्चे भी हैं और उन दोनों को छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है.