चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
13-Mar-2021 05:04 PM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. मुखिया, सरपंच, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य समेत 6 पदों के लिए एकसाथ चुनाव होने वाला है. चुनाव की तैयारी अंतिम चरणों में है. राज्य निर्वाचन आयोग ने गाइड लाइन भी जारी कर दी है. पंचायती राज विभाग ने पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगने पर कर्मचारियों को कितने रुपये दिए जायेंगे, इसका आदेश जारी कर दिया है.
पंचायती राज विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार पंचायत चुनाव-2021 में प्रतिनियुक्त होने वाले पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण में भाग लेने और मदतान-मतगणना में कार्य करने के लिए प्रतिदिन 500 के हिसाब से भत्ता मिलेगा. विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक दारोगा और इंस्पेक्टर को 500 रुपये दिए जायेंगे.
विभाग ने बताया कि इन अधिकारियों का प्रशिक्षण अधिकतम 3 दिन तक चलेगा. एएसआई और मतदान अधिकारी को 375 रुपये, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को 250 रुपये, सरकारी चालक को 375 रुपये और मतगणना सहायक को 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता मिलेगा. मतदान के लिए माइक्रोप्रेक्षक को एकमुश्त 2000 रुपये दिए जायेंगे. होमगार्ड को निर्धारित दर से दैनिक भत्ता मिलेगा. चौकीदार, दफादार, दलपति को प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से भत्ता मिलेगा.
आपको बता दें कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर आयोग ने बड़ा निर्णय लिया है. मुखिया चुनाव को देखते हुए सभी थानेदारों को स्पेशल टास्क सौंपा गया है. उन्हें कहा गया है कि मुखिया चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी थानाध्यक्षों को वैसे लोगों पर शिकंजा कसने को कहा गया है, जिनकी छवि ख़राब है, जो आपराधिक छवि और गुंडे-मवाली हैं.
मुखिया चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. पटना के सीनियर एसपी उपेंद्र शर्मा ने शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी थानेदारों को स्पेशल टास्क सौंपा है. उन्होंने गुंडों और बवालियों पर अभी से ही शिकंजा कसने के लिए कहा है.