ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

पंचायत चुनाव : दूसरे चरण की वोटिंग कल, प्रशासनिक तैयारियां पूरी

28-Sep-2021 04:35 PM

MOTIHARI : बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल होने वाला है. प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली है. मोतिहारी के जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में राधाकृष्णन भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने कल होने वाले मतदान के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी.


जिलाधिकारी ने बताया कि 29 सितंबर को मधुबन, फैन हारा, तेतरिया मैं चुनाव होना है जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. सुरक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. साथ ही बताया कि कुल मतदान केंद्र की संख्या 411 है. वहीं पंचायत की संख्या 28, कूल कलस्टर की संख्या 28, वार्ड की संख्या 393 है. साथ ही पीसीसीपी की कुल संख्या 224, सेक्टर मजिस्ट्रेट की कूल संख्या 28, जोनल मजिस्ट्रेट की कुल संख्या 9 और सुपर जोनल की संख्या 5 है.


उन्होंने बताया कि मधुबन में पुरुष मतदाताओं की संख्या 60183, महिला मतदाताओं की संख्या 52624, अन्य मतदाता 21 है. जबकि कुल मतदाता 112828 हैं.  वहीं, फैन हरा में पुरुष मतदाता 29698, महिला मतदाता 62130 के साथ-साथ अन्य मतदाता 6 हैं. जबकि कुल मतदाता 55834 हैं. तेतरिया में पुरुष मतदाता 38039, महिला मतदाता 34808, अन्य मतदाता 2 हैं. जबकि कुल मतदाता 72849 हैं. 


डीएम ने बताया कि तीनों प्रखंडों में पुरुष मतदाता 127920, महिला मतदाता 113562, अन्य मतदाता 29 कुल मतदाताओं की संख्या 241511 है. साथ ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या मधुबन में ग्राम पंचायत सदस्य कूल 981, ग्राम पंचायत मुखिया 102, पंचायत समिति सदस्य 156, जिला परिषद सदस्य 30, ग्राम कचहरी सरपंच 75, ग्राम कचहरी पंच 317 है. 


तेतरिया में कूल ग्राम पंचायत सदस्य 613, ग्राम पंचायत मुखिया 85, पंचायत समिति सदस्य 100, जिला परिषद सदस्य 15, ग्राम कचहरी सरपंच 55, ग्राम कचहरी पंच 234 है. जबकि फैन हरा में कुल ग्राम पंचायत सदस्य 448, ग्राम पंचायत मुखिया 68, पंचायत समिति सदस्य 68, जिला परिषद सदस्य 29, ग्राम कचहरी सरपंच 41, ग्राम कचहरी पंच 128 है. कूल पुरुष निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 1699, महिला अभ्यर्थियों की संख्या 1846 है.