ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार : पाक आतंकियों से कनेक्शन रखने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, एनआईए की कार्रवाई

बिहार : पाक आतंकियों से कनेक्शन रखने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, एनआईए की कार्रवाई

09-Dec-2021 07:16 AM

PATNA : पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन से कनेक्शन रखने वाले एक संदिग्ध को बिहार से दबोचा गया है। गोपालगंज के मांझागढ़ थाने के पथरा गांव से संदिग्ध जफर अब्बास को गिरफ्तार किया है। टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में जफर अब्बास की गिरफ्तारी की गई है। अब्बास स्व. मो. हसमुल्लाह का बेटा है। अब्बास के पास से एनआईए ने दो लैपटॉप, छह मोबाइल और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं।


सूत्रों के मुताबिक एनआईए को जानकारी मिली थी कि गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाने के पथरा गांव का एक युवक आतंकियों से कनेक्शन रखे हुए है। सूचना के मुताबिक जफर अब्बास टेरर फंडिंग से जुड़े पाक आतंकियों से संपर्क में था। इसके बाद एनआईए की टीम ने अब्बास के बारे में तहकीकात शुरू की।


सबसे पहले साइबर क्राइम से जुड़े मामले की जांच की गई। उसके बाद में एनआईए को पता चला कि पाक आतंकियों से अब्बास का कनेक्शन है। टेरर फंडिंग के सबूत हाथ लगने के बाद एनआईए की टीम ने मंगलवार को पथरा गांव से उसकी गिरफ्तारी की। अब अब्बास से आगे की पूछताछ की जा रही है।