ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / बिहार : पैसे के विवाद में युवक ने दोस्त और उसकी मां को...

बिहार : पैसे के विवाद में युवक ने दोस्त और उसकी मां को मारा चाकू, दोनों की हालत गंभीर

01-Nov-2022 02:30 PM

By SAURABH

SITAMADHI: खबर सीतामढ़ी की है, जहां रुपए के विवाद में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त और उसकी मां को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। स्थानीय लोगों के मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के कृष्णानगर मोहल्ले के रहने वाले पप्पू रावत का पुत्र श्याम कुमार और आरोपित ध्रुव कुमार, दोनों दिल्ली की एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे। वहां दोनों का पहले भी विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था।




इस बीच छठ पूजा को लेकर दोनों घर लौटे थे। आरोपित पहले भी पीड़ित के घर आकर धमकी दे चुका है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। घायल मुन्नी देवी और उसके पुत्र श्याम कुमार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घायल महिला को 'ओ नेगेटिव' रक्त की जरूरत थी जहां मौजूद अनीश कुमार नामक मीडियाकर्मी ने अपना खून देकर उसकी जान बचाई है।




घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। मेहसौल ओपी के प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।