ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR EDUCATION NEWS : बिहार में स्कूलों में जल्द इस पोस्ट पर आने वाली है बहाली, मंत्री ने दिया अपडेट; जानिए क्या होगी आहर्ता BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा में अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, रामविलास पासवान को लेकर सदन में हंगामा Fake Currency Case : 'लादेन' हुआ अरेस्ट, जाली नोट गिरोह का खुलासा; खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 11वां दिन शुरू, कई विभागों पर सवाल-जवाब और 2026-27 बजट पर चर्चा Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान

बिहार पहुंचकर धोखा दे रहा मानसून, आद्रा नक्षत्र में बारिश नहीं, पटना में सबसे बुरे हालात

बिहार पहुंचकर धोखा दे रहा मानसून, आद्रा नक्षत्र में बारिश नहीं, पटना में सबसे बुरे हालात

27-Jun-2022 08:10 AM

PATNA : तय समय से बिहार पहुंचने वाला मानसून अब धोखा दे रहा है। मानसून कि बिहार में एंट्री के साथ जो बारिश हुई थी वह बारिश सब गायब नजर आ रही है और हालात ऐसे हो गए हैं कि मौसम विभाग की हर भविष्यवाणी फेल होती दिख रही है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र हर दिन कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी करता है, आसमान में बादल उमड़ते भी हैं लेकिन बगैर बरसे ही बादल निकल जाते हैं।


हालात ऐसे बन गए हैं कि आद्रा नक्षत्र में भी बारिश की बूंदे जमीन पर नहीं गिर रही हैं। आद्रा नक्षत्र को लेकर यह माना जाता है कि इसमें बारिश होती है और मानसून की जोरदार बारिश का इंतजार लोगों को है लेकिन अब तक राजधानी पटना में एक दिन को छोड़कर बारिश नहीं हुई है।


बिहार में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अब नया अपडेट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार के सभी हिस्से में जमीन से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा का प्रभाव है। इसके साथ ही चक्रवाती हवा राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके प्रभाव से बिहार पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास सहित 18 जिलों में 15 एमएम तक बारिश होने के आसार हैं। 


इसके आलावा पटना, नालंदा, नवादा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर सहित 20 जिलों में हल्की बारिश होने के बाद भी तेज हवा और वज्रपात होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के दक्षिण हिस्से में कपासी बादलों की वजह से कही बारिश, तो कही धूप का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जून के बाद मौसम में बदलाव होने के आसार है। जिसका असर 29 जून से दिखाई देगा। जिससे बिहार के सभी हिस्से में | लगातार बारिश, तेज हवाओं से तापमान में गिरावट होगी। इधर, पटना में 72 घंटे से दिन का पारा स्थिर बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।