ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / प्रवासियों में फिर मिले नए संक्रमित, कुर्ला-पटना एक्सप्रेस में 24 पॉजिटिव

प्रवासियों में फिर मिले नए संक्रमित, कुर्ला-पटना एक्सप्रेस में 24 पॉजिटिव

10-Apr-2021 01:38 PM

PATNA : देश के दूसरे राज्यों से पटना पहुंचने वाली ट्रेनों में प्रवासियों के बीच में संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. आज कुर्ला पटना ट्रेन से पहुंचे यात्रियों की जांच में 24 नए मरीज पाए गए हैं. कुर्ला पटना ट्रेन से कुल 606 यात्री पटना पहुंचे. पटना जंक्शन पर इनकी कोरोना टेस्ट कराई गई, जिसमें 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.


बिहार में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. इस बीच अन्य राज्यों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के लौटने का भी सिलसिला जारी है. बीत दिन 8 अप्रैल को पटना पहुंची कुर्ला-पटना एक्सप्रेस में कुल 17 यात्री संक्रमित पाए गए थे और आज कुल दो दर्जन यात्री पॉजिटिव मिले हैं. कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक इन लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है. 


आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना बहुत फैला है. वहां से लोग वापस बिहार और यूपी लौट रहे हैं, जो[प्रवासी हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान तिलक टर्मिनल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और पुणे से दरभंगा, दानापुर आदि स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. 



महाराष्ट्र से बिहार आने के लिए चार-चार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. बिहार सरकार ने बाहर से आने वाले लोगों के लिए कोरोना टेस्टिंग अनिवार्य कर दिया है. राजधानी पटना और दानापुर रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों की कोरोना टेस्टिंग कराइ जा रही है. 


news image


उधर दूसरी ओर पटना जंक्शन पर तैनात एक टीटीई की मौत कोरोना से हो गई. कुछ ही दिन पहले इनकी शादी हुई थी. पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के क्रम में इनकी मौत हो गई है. टिकट एग्जामिनर की मौत के बाद रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया है.