ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार: ओवर स्पीड गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं! जान लें नया...

बिहार: ओवर स्पीड गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं! जान लें नया प्लान

09-Jun-2022 07:06 AM

PATNA: बिहार में एक तरफ जहां सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर सड़क हादसे भी आम हो गए हैं। इन दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार है। लेकिन अब फूल स्पीड में गाड़ी चलाने वाले लोग सावधान हो जाएं। अब बिहार की सड़कों पर स्पीड इंटरसेप्टर लगाने की तैयारी है। इससे अगर कोई स्पीड लिमिट से बाहर जाएगा तो वो किसी और के लिए नहीं ब्लकि अपने लिए मुसीबत मोल लेगा।


हाई स्पीड में गाड़ी चलाने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए स्पीड इंटरसेप्टर लगाया जा रहा है। इसकी शुरुआत राजधानी पटना से की जाएगी, जिसके बाद हर जिले की मेन रोड पर इंटरसेप्टर लगाया जाएगा। पटना के जेपी गंगा पथ और अटल पथ पर इंटरसेप्टर लगाए जाने की तैयारी है। आपको बता दें कि पटना की ये दोनों सड़कें ऐसी है, जहां लगातार सड़क दुर्घटना हो रहा है और इसमें कई लोगों की मौत भी हो रही है।


पटना में पथ निर्माण विभाग ने अटल पथ और जेपी गंगा पथ पर इंटरसेप्टर के साथ-साथ स्पीड कैमरा लगाने की भी योजना बनाई है। इससे फायदा यह होगा कि अगर कोई तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा है या स्टंटबाजी कर रहा है तो उनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगी और उन्हें आसानी से पहचाना जा सकेगा। ऐसे में उन्हें पकड़ना भी आसान हो जाएगा। इसको लेकर विभाग के अधिकारियों ने इंटरसेप्टर लगाने वाली कंपनियों से बातचीत की है।