बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
05-Jul-2022 07:36 AM
PATNA: बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जल्द ही बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच 17 रूटों पर बस चलेंगे. इसमें बिहार समेत पश्चिम बंगाल के कई जिले शामिल हैं. इसके शरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी. लोगों को अपने जिले में ही पश्चिम बंगाल जाने के लिए बस सुविधा मिलेगी.
दरअसल, पिछले दिनों परिवहन विभाग ने बिहार से पश्चिम बंगाल जाने वाले इन रूटों के लिए बस संचालकों से आवेदन मांगा था. जिसके बाद बस मालिकों ने विभाग को अपना-अपना आवेदन सौंप दिया है. बताया जा रहा है विभागीय प्रक्रिया को पूरा होने के बाद बस मालिकों को 17 तय रूटों पर बस चलाने की अनुमति दी जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, वजीरगंज से कोलकाता वाया हजारीबाग, आसनसोल, दुर्गापुर व वर्धमान के बीच बस का संचालन होगा. मोतिहारी से सिलीगुड़ी वाया दरभंगा व प्रतापगंज, राजगीर से कोलकाता वाया हजारीबाग, धनबाद,दुर्गापुर व वर्धमान, बांका से सिलीगुड़ी वाया पूर्णिया व दालकोला, मरहर से कोलकाता वाया धनबाद, आसनसोल व वर्धमान के बीच बस चलेगी.
वहीं, खेसर से कोलकाता वाया कटोरिया, देवघर, दुमका, सुरी व वर्धमान, पटना से सिलीगुड़ी वाया बख्तियारपुर व पूर्णिया, सहरसा से सिलीगुड़ी वाया पूर्णिया वदालकोला, भागलपुर से सिउरी वाया दुमका, मोतिहारी से सिलीगुड़ी वाया मुजफ्फरपुर व पूर्णिया, राजगीर से सिलीगुड़ी वाया बिहारशरीफ, बख्तियारपुर व पूर्णिया, पूर्णिया से रायगंज वाया दालकोला के बीच बस चलेगी.
इसके अलावा भभुआ से अंबिकापुर वाया सासाराम, औरंगाबाद,डालटेनगंज व रामानुजगंज, डेहरी ऑन सोन से जसपुर वाया औरंगाबाद, डालटेनगंज, कुरू, लोहरदगा व गुमला, सासाराम से कोरबा वाया डेहरी, औरंगाबाद, डालटेनगंज, गढ़वा, रामानुजगंज व अंबिकापुर के बीच बस चलेगी. इन रूटों के बीच बस चलने से लोगों को सुविधा होगी.